खेलकूद प्रतियोगिता में बिल्हौर अव्वल

कानपुर। कानपुर के स्वर्गीय रतनलाल शर्मा स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का बुधवार को भव्य और सफल समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए प्राथमिक एवं जूनियर वर्ग के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।आयोजन की शुरुआत 11 फरवरी को जूनियर वर्ग की प्रतियोगिताओं से हुई थी, जिनके संपन्न होने के बाद गुरुवार को प्राथमिक वर्ग की सभी स्पर्धाएं आयोजित की गईं। दौड़, कूद, कबड्डी सहित कई खेलों में बच्चों ने पूरे जोश, अनुशासन और खेल भावना के साथ हिस्सा लिया। स्टेडियम में दिनभर खिलाड़ियों, शिक्षकों और अभिभावकों की मौजूदगी से उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

प्राथमिक वर्ग की 50 मीटर बालक दौड़ में कल्याणपुर के राजदीप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में ऋषभ, 200 मीटर में सुफियान और 400 मीटर में संदीप ने स्वर्ण पदक जीतकर अपने-अपने विद्यालयों का नाम रोशन किया। लंबी कूद बालक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय बिल्हौर के राजदीप ने प्रथम तथा पत्र ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

कबड्डी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में बिल्हौर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि पतारा की टीम उपविजेता रही। बालिका वर्ग की दौड़ प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 50 मीटर में प्रिया, 100 मीटर में दिया, 200 मीटर में सैमसंग और 400 मीटर में साक्षी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

सभी प्रतियोगिताओं के अंकों के आधार पर ओवरऑल जिला चैंपियनशिप ट्रॉफी बिल्हौर को प्रदान की गई। घाटमपुर की टीम ने दूसरा और कल्याणपुर ने तीसरा स्थान हासिल किया।
समापन समारोह में डिप्टी बीएसए सुनील द्विवेदी तथा जिला व्यायाम शिक्षक विकास तिवारी ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेलकूद बच्चों के शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन व टीम भावना विकसित करते हैं।
कार्यक्रम में रीता देवी, संजय तिवारी, श्याम मिश्रा, शालिनी सिंह, जरियाब अहमद, रत्नेश द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, प्रशिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे। सभी ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आयोजन को प्रेरणादायक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद