: नौबस्ता थाने के सामने चलती CNG ऑटो बनी आग का गोला, सड़क पर मचा हड़कंप

कानपुर। शहर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में बुधवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब थाने के ठीक सामने चलती हुई सीएनजी ऑटो में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी ऑटो धू-धू कर जलते हुए लोहे के ढांचे में तब्दील हो गई। गनीमत यह रही कि ड्राइवर और ऑटो में सवार यात्रियों ने चलती ऑटो से कूदकर अपनी जान बचा ली, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ऑटो सड़क से गुजर रही थी तभी उसमें से पहले धुआं उठा और फिर पलभर में आग की लपटें भड़क उठीं। आग इतनी तेज थी कि उसकी चपेट में थाने के पास खड़ी एक पिकअप गाड़ी भी आ गई, जिससे वह आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद सड़क पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। थाने के सामने आग लगने की सूचना मिलते ही नौबस्ता थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही पुलिस ने तेजी दिखाते हुए पास के सबमर्सिबल पंप को चलवाया और बाल्टियों से पानी डालकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
पुलिस के अनुसार, इस अग्निकांड में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है, हालांकि सीएनजी ऑटो पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी है। वहीं, घटना के बाद ऑटो चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस अब ऑटो नंबर के आधार पर चालक और मालिक की तलाश में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में सीएनजी किट में शॉर्ट सर्किट या गैस रिसाव को आग लगने का संभावित कारण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद