अपराध नियंत्रण को लेकर डीसीपी वेस्ट सख्त

कानपुर—पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी द्वारा थाना कल्याणपुर में समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सभी चौकी प्रभारी सम्मिलित हुए। गोष्ठी के दौरान डीसीपी वेस्ट ने लंबित विवेचनाओं के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।उन्होंने वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी, महिला अपराधों में संवेदनशीलता बरतने, साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, रात्रि गश्त बढ़ाने तथा कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। इसके साथ ही क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए निरंतर चेकिंग अभियान चलाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।
डीसीपी वेस्ट ने जनसुनवाई को प्राथमिकता देने, पीड़ितों से शालीन व्यवहार करने और शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी एवं निष्पक्ष कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने सभी चौकी प्रभारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहकर जिम्मेदारी से कार्य करने तथा पुलिस की छवि को पारदर्शी और जनोन्मुख बनाए रखने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद