IMA फाइनेंस ने जीता मैत्री मैच

कानपुर। खेल भावना, आपसी सौहार्द और चिकित्सकों के बीच मैत्री को मजबूत करने के उद्देश्य से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) कानपुर शाखा द्वारा रविवार को आर्य नगर स्थित टीएसएच ग्राउंड, बृजेंद्र स्वरूप पार्क में भव्य मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। यह रोमांचक मुकाबला IMA साइंटिफिक और IMA फाइनेंस की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें अंत तक दर्शकों की धड़कनें बढ़ी रहीं। मैच का शुभारंभ सुबह 10:30 बजे मुख्य अतिथि डॉ. साकेत निगम (अध्यक्ष, IRIA कानपुर) द्वारा किया गया। टॉस जीतकर IMA साइंटिफिक की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 25 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। IMA साइंटिफिक की ओर से डॉ. सौरभ सक्सेना ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 53 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा डॉ. अभिनव सेंगर ने 26 रन और डॉ. दीपक श्रीवास्तव ने 14 रनों का उपयोगी योगदान देकर टीम के स्कोर को मजबूत किया।
166 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी IMA फाइनेंस की टीम ने संयमित और आत्मविश्वास से भरी शुरुआत की। टीम की जीत की नींव डॉ. राघव रस्तोगी ने रखी, जिन्होंने दबाव में 56 रनों की शानदार पारी खेलते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। मैच जैसे-जैसे अंतिम ओवरों की ओर बढ़ा, रोमांच चरम पर पहुंच गया।
आखिरी क्षणों में मुकाबले की तस्वीर पूरी तरह बदलते हुए स्पोर्ट्स सेक्रेटरी डॉ. विकास श्रीवास्तव ने मात्र 7 गेंदों पर 20 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी धुआंधार बल्लेबाजी ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया और IMA फाइनेंस ने 24.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
दोपहर 3:30 बजे आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार डॉ. राघव रस्तोगी को प्रदान किया गया।
सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज – डॉ. सौरभ सक्सेना
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज – डॉ. अनिकेत त्रिपाठी
सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक – डॉ. अभिनव सेंगर
इस अवसर पर IMA कानपुर के अध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा, सचिव डॉ. शालिनी मोहन, डॉ. पंकज गुलाटी, डॉ. नीलम मिश्रा, डॉ. ब्रजेन्द्र शुक्ला, डॉ. एस.के. मिश्रा, डॉ. नंदिनी रस्तोगी और डॉ. विशाल सिंह सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक मौजूद रहे। कार्यक्रम के प्रायोजक ‘कलम’ संस्था की ओर से डॉ. विपिन शुक्ला, डॉ. विशाल गुप्ता तथा RSPL के अधिकारी भी समारोह में उपस्थित रहे। अंत में आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजन चिकित्सकों के बीच तनाव कम करने, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद