कानपुर, 5 फरवरी।
कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग के तहत कानपुर साउथ मैदान पर खेले गए मुकाबले में नगर निगम क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डीसीए क्रिकेट एकेडमी को 5 विकेट से पराजित कर दिया।
मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डीसीए क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 35 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए। टीम की ओर से उदित श्रीवास्तव ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए 76 रन बनाए, जबकि ताहिर ने 15 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में नगर निगम एकेडमी की तरफ से आयुग यादव ने 17 रन देकर 2 विकेट, अंबर सुचारी ने 23 रन पर 2 विकेट और आजाद द्विवेदी ने 39 रन देकर 2 विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी नगर निगम क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 30.2 ओवर में 5 विकेट खोकर 174 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की जीत में फरहान अहमद के 60 रन, मो. साद के 31 रन, आजाद द्विवेदी के 29 रन और रितविक जायसवाल के नाबाद 21 रन का अहम योगदान रहा। डीसीए की ओर से गेंदबाजी में उदित श्रीवास्तव ने 30 रन देकर 3 विकेट लिए।
इस मुकाबले में हरफनमौला प्रदर्शन के लिए आजाद द्विवेदी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 लीग में नगर निगम क्रिकेट एकेडमी की 5 विकेट से शानदार जीत