नगर आयुक्त ने तय की अधिकारियों की जवाबदेही

कानपुर—प्रदेश के नगर विकास मंत्री के निर्देशों के अनुपालन में जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाले ‘संभव दिवस’ कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम मुख्यालय में किया गया। इस अवसर पर नगर आयुक्त ने संभव पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को जवाबदेही तय करने और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के कड़े निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान नगर आयुक्त के समक्ष संभव पोर्टल के माध्यम से कुल पांच शिकायतें प्रस्तुत की गईं, जिनका उन्होंने बारीकी से अवलोकन किया। शिकायतों की प्रकृति को समझते हुए नगर आयुक्त ने स्थलीय निरीक्षण और धरातल पर दिखाई देने वाले स्थायी समाधान पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल कागजी खानापूर्ति स्वीकार्य नहीं होगी, बल्कि निस्तारण ऐसा होना चाहिए जिससे शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत मिले। समीक्षा के दौरान नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित समय-सीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए, निस्तारण के बाद की गई कार्यवाही की आख्या तत्काल संभव पोर्टल पर अपडेट की जाए तथा समाधान संतोषजनक और टिकाऊ हो। नगर आयुक्त ने दो टूक कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि ‘संभव’ कार्यक्रम का मूल उद्देश्य प्रशासन और जनता के बीच की दूरी को कम करना तथा नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद