लॉज डॉ. गौर हरी सिंघानिया के वरशिपफुल मास्टर बने विराट गुप्ता, गरिमामय समारोह में ली शपथ

कानपुर।
डॉ. गौर हरी सिंघानिया द्वारा स्थापित एवं जे.के. समूह से संबद्ध प्रतिष्ठित संस्था ‘लॉज डॉ. गौर हरी सिंघानिया नं. 391’ का वार्षिक शपथ ग्रहण समारोह यूनियन क्लब स्थित मासोनिक टेंपल में पूरे वैभव, गरिमा और मासोनिक परंपराओं के अनुरूप संपन्न हुआ। इस अवसर पर विराट गुप्ता ने विधिवत रूप से ‘वरशिपफुल मास्टर’ के पद की शपथ लेकर कार्यभार ग्रहण किया।
समारोह के दौरान वरशिपफुल ब्रदर मनीष मिश्रा ने अत्यंत सराहनीय एवं अनुशासित शैली में विराट गुप्ता को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके उपरांत नवनियुक्त वरशिपफुल मास्टर विराट गुप्ता ने अपनी नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को मासोनिक परंपराओं और विधि-विधान के अनुसार शपथ ग्रहण कराई।
कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण तब आया, जब कानपुर मैसेनरी को आधुनिक युग से जोड़ते हुए लॉज की आधिकारिक वेबसाइट www.lodgeghs.in का भव्य उद्घाटन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि इस डिजिटल पहल से संस्था की गतिविधियों, परंपराओं और सेवाभावी कार्यों को एक नई पहचान और व्यापक मंच मिलेगा। इस अभिनव पहल के लिए ब्रदर मनीष मिश्रा के प्रयासों की विशेष रूप से सराहना की गई।
समारोह में वरशिपफुल मास्टर विराट गुप्ता ने V.W. Bro संजय श्रीवास्तव को ग्रैंड लॉज ऑफ इंडिया द्वारा प्रदत्त ‘पास्ट ग्रैंड डायरेक्टर ऑफ सेरेमनीज’ (Past Grand D.O.C.) की उपाधि मिलने पर उनके उत्कृष्ट मासोनिक योगदान को रेखांकित करते हुए सम्मानित किया। उपस्थित सदस्यों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका अभिनंदन किया।
कार्यक्रम के दौरान देव केसरवानी द्वारा प्रस्तुत “Brethren Charge” तथा ब्रदर सौरभ शर्मा द्वारा प्रस्तुत “Warden Charge” की सटीकता, भावपूर्ण प्रस्तुति और अनुशासन की सभी अतिथियों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
समारोह का एक अत्यंत भावनात्मक और विशेष क्षण तब आया, जब विराट गुप्ता ने अपने पुत्र वेदांश गुप्ता के 18 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उन्हें ‘लुइस’ उपाधि के अंतर्गत लॉज से जुड़ने का अवसर प्रदान किया। इसका प्रस्ताव V.W. Bro संजय श्रीवास्तव द्वारा रखा गया, जिसे सभा ने सहर्ष स्वीकार किया।
सभा का कुशल, सुव्यवस्थित और अनुशासित संचालन सचिव योगेश मोहन देसाई एवं कोषाध्यक्ष अभय पुरवार द्वारा किया गया।
इस गरिमामय समारोह में मुख्य रूप से तनुज पुरवार (लॉज इंचार्ज), अशोक मल्होत्रा, दीपक आहूजा, आलोक कपूर, राहुल ठाकुर, वीरेंद्र श्रीवास्तव, अजय पुरवार, दीपक गुप्ता, के.पी. श्रीवास्तव, आशीष अग्रवाल, बृजेश गुप्ता, पंकज निगम, सचिन गर्ग, मनीष मल्होत्रा, संदीप गर्ग, सुरेश शर्मा और गोविंद गुप्ता सहित बड़ी संख्या में गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में वरशिपफुल मास्टर विराट गुप्ता ने सभी आगंतुक अतिथियों और सदस्यों को मोतियों की माला एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। समारोह आपसी सौहार्द, अनुशासन और मासोनिक मूल्यों के सशक्त प्रदर्शन के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद