BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया ने किया भव्य स्वागत

हजारों कार्यकर्ताओं के हुजूम ने दिखाया दम, जोश और उत्साह के बीच प्रदेश अध्यक्ष का हुआ प्रथम नगर आगमन

कानपुर-भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के कानपुर प्रथम आगमन पर शहर छावनी और उत्सव के रंग में सराबोर नजर आया। इसी कड़ी में पंडित उपवन में आयोजित भव्य स्वागत समारोह ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा, जहाँ पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों और पुष्पवर्षा के बीच अपने नेता का अभिनंदन किया, पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया द्वारा आयोजित इस स्वागत कार्यक्रम में भारी भीड़ उमड़ी, जिसे आगामी चुनावों से पहले एक बड़े शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का काफिला पंडित उपवन पहुँचा, ढोल-नगाड़ों और शंख ध्वनि के साथ उनका स्वागत किया गया पूर्व विधायक ने उन्हें बड़ी माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया इस मौके पर संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं का यह प्रेम और उत्साह ही भाजपा की असली ताकत है उन्होंने रघुनंदन सिंह भदौरिया के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि कानपुर हमेशा से संगठन का मजबूत गढ़ रहा है और आने वाले समय में हमें इसे और अधिक सशक्त बनाना है उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र और राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाएं, पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया ने प्रदेश अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि कानपुर का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके नेतृत्व में पार्टी की नीतियों को धरातल पर उतारने के लिए संकल्पबद्ध है इस दौरान पूरा पंडाल ‘भारत माता की जय’ और ‘भाजपा जिंदाबाद’ के नारों से गूँजता रहा क्षेत्र के प्रमुख नेता रहे मौजूद कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, पार्षद और क्षेत्रीय जनमानस उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत में रघुनंदन सिंह भदौरिया ने आए हुए सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल भी तैनात रहा ताकि व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद