23 किलो 785 ग्राम गांजा के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, जेल भेजे गए

कानपुर।
मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 23 किलो 785 ग्राम गांजा के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
यह कार्रवाई दिनांक 22 जनवरी 2026 को कानपुर सेंट्रल स्टेशन परिसर में की गई। हैरिसगंज पुल के पास गश्त के दौरान तीन संदिग्ध व्यक्ति पीठ पर पिठ्ठू बैग लेकर आते दिखाई दिए। शक के आधार पर रोके जाने पर वे घबराए हुए नजर आए। गहन पूछताछ और तलाशी में उनके बैग से टेप से सील किए गए 22 बंडल गांजा बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों ने अपना नाम शिवम सिंह चौहान निवासी कन्नौज, कोमल सिंह निवासी पटना (बिहार) और शम्भू दयाल चौहान निवासी कन्नौज बताया। बरामद गांजा का कुल वजन 23 किलो 785 ग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख रुपये बताई जा रही है।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ओडिशा से सस्ते दामों में गांजा खरीदकर उसे अलीगढ़, टूंडला और मथुरा में बेचने की योजना बना रहे थे। तीनों के विरुद्ध जीआरपी थाना में NDPS Act की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।रेलवे को तस्करी का सुगम माध्यम मानते हुए रेलवे सुरक्षा बल एवं संबंधित विभागों द्वारा आपसी समन्वय से कड़ी निगरानी रखी जा रही है, ताकि मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद