प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के प्रथम नगर आगमन को लेकर तैयारियां तेज, कैंट विधानसभा में बैठक व जनसंपर्क अभियान

कानपुर।
भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के प्रथम नगर आगमन को लेकर कैंट विधानसभा क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में कैंट विधानसभा के श्याम नगर स्थित जनसंपर्क कार्यालय पर पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें स्वागत कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई और पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक में स्वागत कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने को लेकर चर्चा की गई। पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बैठक के उपरांत पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया ने कार्यकर्ताओं के साथ श्याम नगर क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों, दुकानदारों और राहगीरों से संवाद किया तथा उन्हें पीले चावल भेंट कर प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम में शामिल होने का भावपूर्ण निमंत्रण दिया।
जनसंपर्क के दौरान पूर्व विधायक भदौरिया ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का नगर आगमन और उनका स्वागत केवल पार्टी कार्यकर्ताओं का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह पूरे कैंट विधानसभा क्षेत्र के लिए गौरव और उत्साह का क्षण है। उन्होंने बताया कि छावनी विधानसभा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष के अभिनंदन के लिए विशेष और भव्य तैयारियां की गई हैं।
पूर्व विधायक ने जानकारी दी कि टंडन सेतु पुल के पास स्थित पंडित उपवन होटल पर प्रातः 11:00 बजे कैंट विधानसभा के हजारों कार्यकर्ता एवं आम नागरिक एकत्रित होंगे, जहां पुष्प वर्षा, ढोल-नगाड़ों और जयघोष के साथ प्रदेश अध्यक्ष का ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।पूर्व विधायक के पीआरओ पंडित उत्तम शुक्ला ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं और कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हैं। बैठक में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष आलोक वर्मा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रेमलता तिवारी, आशा पाण्डेय, पूर्व पार्षद ममता राजपूत, आर.पी. कटियार, सर्वेश सिसोदिया, प्रबंधक आनंद सिंह, सुभाष कुशवाहा, विपिन राजपूत, युवराज सिंह, ममता यादव, अनूप पाठक सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद