मनीष गुप्ता
कानपुर।
दिव्यांग जागरूकता सेवा समिति उत्तर प्रदेश, कानपुर महानगर के अध्यक्ष आफताब आलम के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कानपुर नगर डॉ. हरिदत्त नेमी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर समिति द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को तिरंगा पटका एवं मेडल पहनाकर भव्य सम्मान किया गया।सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष आफताब आलम ने डॉ. हरिदत्त नेमी की खुलकर और जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि वे अपना दायित्व पूरी ईमानदारी, निडरता और संवेदनशीलता के साथ निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. नेमी के नेतृत्व में कानपुर नगर की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई दिशा मिली है और खासकर दिव्यांगजनों, गरीबों एवं जरूरतमंदों को बेहतर और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं।आफताब आलम ने कहा, “डॉ. हरिदत्त नेमी जैसे अधिकारी प्रशासन की असली ताकत होते हैं, जिनका कार्य आम जनता के लिए भरोसे की मिसाल बनता है।”मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी ने भी अध्यक्ष आफताब आलम की सामाजिक प्रतिबद्धता की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों के अधिकारों, सम्मान और उनके हितों के लिए आफताब आलम द्वारा किया जा रहा संघर्ष सराहनीय और प्रेरणादायक है। उन्होंने आश्वस्त किया कि स्वास्थ्य विभाग हर स्तर पर दिव्यांगजनों के साथ खड़ा है और भविष्य में भी समिति के साथ समन्वय बनाकर जनहित के कार्य किए जाते रहेंगे।इस गरिमामय अवसर पर रविंद्र कुमार, दिनेश, इशरत परवीन, कंचन शर्मा सहित समिति के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
आफताब आलम ने CMO डॉ. हरिदत्त नेमी की जमकर की तारीफ, कहा— ईमानदारी और समर्पण की मिसाल हैं