ऑपरेशन त्रिनेत्र की मदद से चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

कानपुर—पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल के निर्देशन में कानपुर पुलिस अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त और ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में ऑपरेशन त्रिनेत्र की मदद से पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। गोविंद नगर थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते दिनों रतनलाल नगर क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। घटना के बाद उप निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू की। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की गहनता से जांच और फुटेज के विश्लेषण के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे धर दबोचा।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अंश, निवासी गोविंद नगर कच्ची बस्ती के रूप में हुई है। अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने चोरी का सामान बरामद किया, जिसमें 25 अदद सिगरेट की डिब्बियां (विभिन्न ब्रांड), एक पैकेट एसएनके पान मसाला, एक पैकेट एस-7 तंबाकू तथा 5330 रुपये नगद शामिल हैं।पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस सफल गिरफ्तारी में उप निरीक्षक मनीष कुमार के साथ उप निरीक्षक शिवा सिंह एवं उप निरीक्षक रवीष सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।।कानपुर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा, ताकि आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद