गोल्डन लायनेस क्लब ‘वसुधा’ ने घंटाघर गणेश मंदिर के बाहर किया खिचड़ी व लड्डू वितरण

कानपुर।
सोमवार को गोल्डन लायनेस क्लब ‘वसुधा’ की ओर से घंटाघर स्थित गणेश मंदिर के बाहर खिचड़ी एवं लड्डू का वितरण किया गया। इस सेवा कार्यक्रम में क्लब की सभी लायनेस मेंबर्स ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री गणेश जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ की गई, जिसके पश्चात विशाल भंडारे (खिचड़ी भोज) का आयोजन किया गया। क्लब की पास्ट प्रेसिडेंट कविता अवस्थी ने बताया कि मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व मिल-जुलकर रहने की प्रेरणा देता है और इस खिचड़ी भोज का मुख्य उद्देश्य समाज में समरसता, एकता और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना है। जब लोग एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण करते हैं, तो सामाजिक सौहार्द और मजबूत होता है।
स्थानीय निवासियों एवं मंदिर में आने वाले भक्तों ने कतारबद्ध होकर खिचड़ी का आनंद लिया। क्लब की सदस्यों ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ सेवा कार्य में भाग लिया।
इस अवसर पर पास्ट डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट चित्रा दयाल, कमलेश शर्मा, रीजन चेयरपर्सन नमिता, पास्ट प्रेसिडेंट कविता अवस्थी, अध्यक्ष एकता, सचिव ज्योतिलक्ष्मी, कोषाध्यक्ष किरन सहित कविता, कृष्णा, सोनी, मंजू, आरती, गीता, निशा, मधु, राधा, नीलम, भावना, संगीता एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद