कानपुर-शहर का जो ‘मंगल भवन’ बीते कुछ समय से राजनीतिक विवादों और चर्चाओं का केंद्र बना हुआ था, रविवार को वहां का नजारा पूरी तरह बदला नजर आया विवादों के शोर को पीछे छोड़ते हुए यहाँ शहनाइयों की गूंज सुनाई दी और पार्षद वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित प्रथम सामूहिक विवाह समारोह में 11 जोड़े एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाकर परिणय सूत्र में बंध गए रविवार सुबह से ही मंगल भवन में उत्सव जैसा माहौल था वर और वधू पक्ष के परिजनों का तांता लगा रहा हिंदू रीति-रिवाजों के साथ विवाह की सभी रस्में हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराई गईं भव्य पंडाल में जब वरमाला की रस्म हुई, तो पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूँज उठा वंचित समुदाय से आने वाले इन परिवारों के चेहरों पर एक यादगार विवाह समारोह का हिस्सा बनने की खुशी साफ झलक रही थी कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के संरक्षक अमित पांडे ने की मुख्य अतिथि के रूप में महापौर प्रमिला पांडे एवं भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल उपस्थित रहे महापौर प्रमिला पांडे ने भावुक होते हुए कहा “मुझे इस बात की बेहद संतुष्टि है कि जिस मंगल भवन को हमने वंचित समुदाय की सेवा के लिए बनवाया था, आज वहां बेटियों के हाथ पीले हो रहे हैं सामाजिक सरोकार ही हमारी प्राथमिकता है समारोह में सत्ता और संगठन के कई बड़े चेहरे नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने पहुंचे, जिनमें मुख्य रूप से सुरेंद्र मैथानी विधायक, कमलावती सिंह राज्य मंत्री, सलिल बिश्नोई एमएलसी, अविनाश सिंह चौहान एमएलसी, महंत कृष्ण दास पनकी धाम, मधुराम शरण सिंह (शिव शक्ति अखाड़ा पार्षदगण पवन पांडे, आनंद शुक्ला, आकाश बाजपेई, सौरभ देव, नीरज गुप्ता, नीरज बाजपेई, नीरज रक्सौल, गोविंद शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे स्थानीय नागरिकों का कहना है कि मंगल भवन को लेकर भले ही राजनीतिक गलियारों में सवाल उठाए गए हों, लेकिन रविवार के इस आयोजन ने यह सिद्ध कर दिया कि यह भवन सामाजिक कार्यों के लिए एक वरदान साबित होगा एसोसिएशन के सदस्यों ने संकल्प लिया कि भविष्य में भी इस तरह के जन-कल्याणकारी आयोजन निरंतर जारी रहेंगे।
विवादों के बीच गूँजी शहनाई, ‘मंगल भवन’ में 11 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, महापौर ने दिया आशीर्वाद