आईजीआरएस के निस्तारण पर सख्त हुए नगर आयुक्त

कानपुर-नगर निगम द्वारा आईजीआरएस जनसुनवाई पोर्टल के अंतर्गत प्राप्त होने वाली जनशिकायतों के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है इस क्रम में नगर आयुक्त द्वारा अपने प्रत्यक्ष मार्गदर्शन एवं सतत अनुश्रवण में विभिन्न विभागों के माध्यम से योजनाबद्ध तरीके से शिकायतों का निस्तारण कराया जा रहा है उपरोक्त प्रयासों के उपरांत भी यह संज्ञान में आया है कि ग्राउंड लेवल पर कुछ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की त्रुटियों, लापरवाही एवं कार्य में शिथिलता के कारण नगर निगम की आईजीआरएस रैंकिंग में अपेक्षित एवं प्रभावी सुधार अभी तक परिलक्षित नहीं हो सका है इस स्थिति को नगर आयुक्त द्वारा गंभीरता से लेते हुए असंतोष व्यक्त किया गया है नगर आयुक्त द्वारा आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले उत्तरदायी अधिकारियों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं जारी किए गए कारण बताओ नोटिस में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में आईजीआरएस से संबंधित समस्त प्रकरणों की गहन समीक्षा एवं परीक्षण करते हुए यह स्पष्ट करें कि उनके विभाग में आईजीआरएस जनसुनवाई पोर्टल को अपेक्षित गंभीरता से क्यों नहीं लिया गया तथा किन कारणों से शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता बढ़ती चली गई कारण बताओ नोटिस प्राप्त करने वाले प्रमुख अधिकारियों में प्रभारी अधिकारी आईजीआरएस रवि शंकर यादव, प्रभारी अधिकारी मार्ग प्रकाश विद्यासागर यादव तथा महाप्रबंधक जलकर आनंद कुमार त्रिपाठी सम्मिलित हैं उपर्युक्त सभी अधिकारियों से निर्धारित समयावधि में अपना स्पष्ट एवं तथ्यपरक उत्तर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है नगर आयुक्त द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि आईजीआरएस जनसुनवाई पोर्टल के अंतर्गत प्राप्त प्रत्येक जनशिकायत का निस्तारण पूर्ण गंभीरता, उत्तरदायित्व एवं गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित किया जाएगा। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही, टालमटोल अथवा अनियमितता किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी तथा दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाएगी नगर निगम प्रशासन का उद्देश्य जनसुनवाई प्रणाली के माध्यम से नागरिकों की शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है, जिससे आमजन का विश्वास नगर निगम की कार्यप्रणाली पर और अधिक सुदृढ़ हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद