नन्हे कदमों के लिए नई उड़ान, यूनिवर्सल मोंटेसरी स्कूल का उद्घाटन 18 को

मनीष गुप्ता

कानपुर। यूनिवर्सल मोंटेसरी स्कूल ऑफ इनोवेशन के भव्य उद्घाटन समारोह का आयोजन आगामी 18 जनवरी 2026 को दोपहर 2:00 बजे किया जाएगा। यह जानकारी स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर इजहार आलम ने प्रेस वार्ता के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि विद्यालय 89/193 सोहनलाल कंपाउंड, बांसमंडी, कानपुर में स्थित है और मोंटेसरी पद्धति पर आधारित आधुनिक, बाल-केंद्रित एवं नवाचारपूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है। यह विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास, रचनात्मक सोच और व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि नजम हमराज, डायरेक्टर, हमराज डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड होंगे, जो शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए जाने जाते हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में अमिताभ बाजपेई, विधायक, आर्य नगर विधानसभा क्षेत्र एवं इरफान सोलंकी, पूर्व सपा विधायक, सीसामऊ उपस्थित रहेंगे, जो शिक्षा, समाज सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में अपने उल्लेखनीय कार्यों के लिए पहचाने जाते हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा रिबन काटकर विद्यालय का उद्घाटन किया जाएगा। इसके साथ ही मोंटेसरी शिक्षा पद्धति पर विशेष संवाद, छात्रों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां तथा विद्यालय की अत्याधुनिक सुविधाओं का अवलोकन भी कराया जाएगा। इजहार आलम ने बताया कि मीडिया की उपस्थिति से विद्यालय के शिक्षा संबंधी उद्देश्यों और समाज में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के संदेश को और अधिक मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम के उपरांत अतिथियों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि उपस्थिति की पुष्टि के लिए मोबाइल नंबर 9307434838 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद