कानपुर के डॉ. लईक खान को वियतनाम में होम्योपैथी में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान

कानपुर।
उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर के वरिष्ठ होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. लईक खान को चिकित्सा के क्षेत्र में उनके चार दशक लंबे विशिष्ट योगदान के लिए 19 जनवरी 2026 को वियतनाम की राजधानी हनोई में सम्मानित किया जाएगा। यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान हनोई में आयोजित एक विशेष समारोह में दिया जाएगा, जिसका आयोजन डी.एस. ट्रेडर्स के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार गुप्ता द्वारा किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य होम्योपैथी के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले विशेषज्ञों को प्रोत्साहित करना है। डॉ. लईक खान को यह सम्मान उनके द्वारा जटिल बीमारियों के सफल उपचार और होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के प्रचार-प्रसार में अतुलनीय योगदान के लिए दिया जा रहा है।
डॉ. लईक खान की यह उपलब्धि पहली बार नहीं है। इससे पूर्व वे होम्योपैथी के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए देश-विदेश के 11 प्रतिष्ठित स्थानों पर सम्मानित किए जा चुके हैं, जिनमें मलेशिया, गोवा और अंडमान-निकोबार शामिल हैं।
इस सम्मान की खबर से कानपुर के चिकित्सा जगत, उनके सहयोगियों और शुभचिंतकों में खुशी और गर्व की लहर है। लोगों का कहना है कि डॉ. खान जैसे अनुभवी चिकित्सकों की वजह से ही होम्योपैथी पद्धति पर आम जनता का विश्वास और अधिक दृढ़ हुआ है। उनका यह सम्मान न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि कानपुर के चिकित्सा क्षेत्र की वैश्विक पहचान भी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद