शहर के युवा तीरंदाज राष्ट्रीय स्कूल गेम्स में जिले का करेंगे प्रतिनिधित्व

कानपुर।
69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 14 से 18 जनवरी तक मणिपुर की राजधानी इम्फाल में आयोजित होने वाली अंडर-19 तीरंदाजी प्रतियोगिता में कानपुर के दो होनहार तीरंदाज जिले और प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
अर्मापुर केंद्रीय विद्यालय-1 के कक्षा 12 के छात्र मजहर अहमद और गौतम सिंह का चयन उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। दोनों खिलाड़ी अर्मापुर स्थित एसएएफ आर्चरी अकादमी में नियमित रूप से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं और अपनी सटीक निशानेबाजी से पहले ही राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके हैं।
जिला तीरंदाजी संघ कानपुर देहात के सचिव अभिषेक कुमार ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों तीरंदाज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कानपुर और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
खिलाड़ियों के चयन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज कुमार दुबे, खेल शिक्षक वीके सिंह और कोच अभिषेक कुमार ने हर्ष व्यक्त करते हुए मजहर अहमद और गौतम सिंह को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय और खेल जगत में दोनों खिलाड़ियों की इस सफलता को लेकर उत्साह का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद