राज्य महिला आयोग सदस्या की अध्यक्षता में महिला जनसुनवाई आयोजित, एक प्रकरण का मौके पर निस्तारण

कानपुर।
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती पूनम द्विवेदी की अध्यक्षता में सर्किट हाउस सभागार, कानपुर नगर में महिला जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य महिलाओं से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं प्रकरणों की सुनवाई कर उनका नियमानुसार, समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना रहा।
आयोजित महिला जनसुनवाई के दौरान कुल 05 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं सम्मिलित थीं। प्राप्त प्रकरणों में एक मामला वृद्धा पेंशन से संबंधित था, जिस पर मा. सदस्या द्वारा संबंधित अधिकारियों से तत्काल समन्वय स्थापित कराते हुए मौके पर ही त्वरित निस्तारण कराया गया, जिससे पीड़िता को राहत मिली।
शेष प्रकरणों को मा. सदस्या पूनम द्विवेदी द्वारा गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का नियमानुसार परीक्षण करते हुए समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा की गई कार्यवाही की प्रगति आख्या राज्य महिला आयोग को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए।
मा. सदस्या ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि महिलाओं से संबंधित मामलों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही अथवा उदासीनता कतई स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि शिकायतों के समाधान में अनावश्यक विलंब महिलाओं के अधिकारों का हनन है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस अवसर पर सदस्या पूनम द्विवेदी ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, सम्मान एवं सशक्तीकरण उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि महिला जनसुनवाई आयोग और प्रशासन के बीच एक प्रभावी सेतु का कार्य करती है, जिससे महिलाओं की समस्याओं का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्वरित समाधान संभव हो पाता है।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं से जुड़े पेंशन, पारिवारिक विवाद, घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, भरण-पोषण एवं सामाजिक सुरक्षा से संबंधित मामलों में विशेष संवेदनशीलता बरती जाए तथा पात्र महिलाओं को शासन की योजनाओं का लाभ समय से उपलब्ध कराया जाए।
महिला जनसुनवाई के दौरान उपजिलाधिकारी (न्यायिक) बिल्हौर श्री सत्यपाल प्रजापति, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री विकास सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती प्रीति सिन्हा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिवक्तागण सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
महिला जनसुनवाई के आयोजन से महिलाओं में विश्वास का वातावरण देखने को मिला तथा पीड़ित महिलाओं ने आयोग एवं प्रशासन की इस पहल की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद