GRP कानपुर सेन्ट्रल की तत्परता से यात्री का ₹60 हजार का लैपटॉप सहित गुम बैग सकुशल बरामद

कानपुर।
जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्यवाही से रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रा के दौरान गुम हुआ यात्री का बैग, जिसमें लैपटॉप, आवश्यक कागजात एवं अन्य कीमती सामान था, सकुशल बरामद कर लिया गया।
दिनांक 03 जनवरी 2026 को यात्री योगेश चन्द्र पुत्र के.सी. त्रिपाठी निवासी गोपाल नगर, कानपुर नगर ने थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल पर सूचना दी कि उनके पुत्र श्रेयांस त्रिपाठी का बैग स्टेशन परिसर में यात्रा के दौरान कहीं गुम हो गया है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले तथा क्यूआरटी टीम को सक्रिय किया।
लगातार प्रयासों के बाद प्लेटफार्म संख्या 2/3 से यात्री का बैग बरामद कर लिया गया। बैग की तस्दीक के बाद उसे यात्री को सुपुर्द किया गया। बैग में रखा लैपटॉप, जरूरी कागजात एवं अन्य सामान सुरक्षित पाए गए, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹60,000 बताई गई।
बैग मिलने पर यात्री योगेश चन्द्र ने जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल पुलिस टीम की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया। इस सराहनीय कार्यवाही में उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव, क्यूआरटी टीम एवं थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद