कानपुर।
थाना सचेंडी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम माँझागांव में भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के साथ अराजक तत्वों द्वारा की गई आपत्तिजनक हरकत से क्षेत्र में रोष व्याप्त है। अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा प्रतिमा पर गोबर पोतने की घटना सामने आने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान शिवप्रताप बौद्ध ने स्थानीय पुलिस की उपस्थिति में प्रतिमा की साफ-सफाई कराई तथा विधिवत माल्यार्पण कर बाबा साहेब के प्रति श्रद्धा अर्पित की। इसके साथ ही ग्राम प्रधान द्वारा थाना सचेंडी में एक लिखित प्रार्थना पत्र प्रेषित कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।ग्राम प्रधान शिवप्रताप बौद्ध ने कहा कि यह घटना केवल एक प्रतिमा का अपमान नहीं, बल्कि सामाजिक सौहार्द और संविधानिक मूल्यों पर हमला है। उन्होंने प्रशासन से मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेकर दोषियों की शीघ्र पहचान कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीणों को आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा।पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बढ़ा दी गई है।
डॉ. अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़, ग्राम प्रधान ने पुलिस संग कराई सफाई, दोषियों पर कार्रवाई की मांग