नववर्ष का तोहफा: गंगा बैराज का बॉटेनिकल गार्डन आज से कानपुर वासियों के लिए खुला

केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्यांल के निर्देश पर पहले चरण में निःशुल्क प्रवेश, 49 एकड़ में बनेगा विशाल पर्यटन केंद्र

कानपुर-नव वर्ष 2026 के अवसर पर कानपुर शहरवासियों को एक बड़ा उपहार मिला है कानपुर विकास प्राधिकरण द्वारा गंगा बैराज स्थित बॉटेनिकल गार्डन को आज, नव वर्ष 2026 के पहले दिन, आम जनमानस के मनोरंजन और पर्यटन की दृष्टि से निःशुल्क खोला जा रहा है इस संबंध में केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्यांल ने सचिव और अन्य अधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण किया और बॉटेनिकल गार्डन के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्यांल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रथम चरण में निम्नलिखित सुविधाओं को तैयार कर आम जनमानस हेतु खोल दिया जाए प्रवेश एवं बोट क्लब तक के क्षेत्र का लैंडस्केपिंग का कार्य कराकर खोलना, प्रातः काल की सैर हेतु लगभग 500 मीटर लम्बाई में पाथवे को तैयार करना, पार्क के अंदर एक विशेष लॉन को पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित करना यह बॉटेनिकल गार्डन 49.00 एकड़ क्षेत्रफल में स्थित है और सीधे गंगा नदी से सटा हुआ है, जो इसे एक प्राकृतिक और आकर्षक पर्यटन स्थल बनाता है पार्क में विभिन्न प्रजातियों के पेड़-पौधे और वनस्पतियों को लगाए जाने हेतु प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान लखनऊ के साथ एक समझौता ज्ञापन भी हस्ताक्षरित किया गया है वर्तमान में बॉटेनिकल गार्डन को पूर्ण रूप से विकसित करने हेतु विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जा रही है इस परियोजना के लिए शासन द्वारा 35.00 करोड़ रुपये की धनराशि भी स्वीकृत की गई है जो इसे एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का पर्यटन केंद्र बनाएगी केडीए की इस पहल से नववर्ष के अवसर पर कानपुर वासियों को एक नए और हरे-भरे मनोरंजक स्थल पर घूमने का मौका मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद