श्री आनंदेश्वर महादेव मठ मंदिर में नव वर्ष पर विशेष पूजा-आरती की समय सारिणी जारी

भक्तों के लिए चारों प्रहर की आरती का समय निर्धारित, नव वर्ष 2026 पर विशेष व्यवस्था
कानपुर।
अंग्रेजी नव वर्ष 1 जनवरी 2026 के पावन अवसर पर श्री बाबा आनंदेश्वर महादेव मठ मंदिर, श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के मंदिर प्रशासन द्वारा विशेष पूजा-अर्चना एवं आरती की समय सारिणी जारी कर दी गई है। नव वर्ष के पहले दिन बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए चारों प्रहर की आरतियों का समय निर्धारित किया गया है।
मंदिर प्रशासन के अनुसार, नव वर्ष के दिन विशेष धार्मिक आयोजन होंगे और इसी क्रम में पूजा-आरती निम्न समयानुसार संपन्न होगी—
मंगला आरती: प्रातः 4:00 बजे से प्रातः 5:00 बजे तक
भोग आरती: प्रातः 12:30 बजे
मध्यान्ह आरती: अपराह्न 1:30 बजे
सांध्य आरती: सायं 7:30 बजे से रात्रि 8:45 बजे तक
शयन आरती: रात्रि 10:30 बजे (प्रारंभ) से रात्रि 12:00 बजे (समाप्त)
मंदिर प्रशासन ने बताया कि विशेष रूप से शयन आरती के दौरान झांकी दर्शन सतत रूप से चलते रहेंगे, जिससे देर रात तक आने वाले श्रद्धालु भगवान शिव के दिव्य और मनोहारी दर्शन कर सकेंगे।
प्रशासन ने सभी भक्तों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सारिणी का पालन करते हुए दर्शन-पूजन के लिए आएं और नव वर्ष के शुभ अवसर पर बाबा आनंदेश्वर महादेव का आशीर्वाद प्राप्त करें। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु व्यवस्था के लिए मंदिर परिसर में विशेष इंतजाम किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद