राज्य स्तरीय फिजियोलॉजी सम्मेलन का आयोजन: जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, कानपुर ने रचा शैक्षणिक इतिहास

कानपुर।
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, कानपुर के फिजियोलॉजी विभाग द्वारा मार्च 2026 में राज्य स्तरीय फिजियोलॉजी सम्मेलन के आयोजन का प्रस्ताव किया गया है। यह सम्मेलन कॉलेज के फिजियोलॉजी विभाग द्वारा राज्य स्तर पर आयोजित होने वाला पहला सम्मेलन होगा, जिसे उत्तर प्रदेश राज्य चिकित्सा परिषद (UPSMC) से 9 क्रेडिट आवर्स की मान्यता प्राप्त हो चुकी है।
यह महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि प्रधानाचार्य एवं अधिष्ठाता प्रोफेसर (डॉ.) संजय काला के कुशल मार्गदर्शन तथा फिजियोलॉजी विभाग की नोडल इंचार्ज प्रोफेसर (डॉ.) डॉली रस्तोगी एवं विभाग के अन्य संकाय सदस्यों के समर्पित प्रयासों का परिणाम है।
सम्मेलन की थीम “PHYSIOLOGY AT THE INTERFACE: WHERE DISCIPLINES MEET” रखी गई है, जो बहुविषयक समन्वय एवं आधुनिक चिकित्सा विज्ञान में फिजियोलॉजी की भूमिका को रेखांकित करती है।
सम्मेलन के प्रमुख आकर्षणों में स्नातक स्तर के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाने वाली एक मिनट की ‘फ्लैश टॉक’ प्रतियोगिता शामिल है, जिसमें छात्र चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े अपने नवाचारपूर्ण विचार प्रस्तुत करेंगे। यह पहल राज्य या राष्ट्रीय स्तर के किसी भी फिजियोलॉजी सम्मेलन में पहली बार की जा रही है।
इसके अतिरिक्त, शोध एवं शैक्षणिक गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए चार विशेषीकृत वर्कशॉप्स आयोजित की जाएंगी, जिनकी रूपरेखा उद्देश्यपूर्ण ढंग से तैयार की गई है। सम्मेलन के दौरान एक लाइव रिसर्च प्रोजेक्ट भी संपन्न होगा, जिसके लिए नैतिक स्वीकृति (Ethical Clearance) प्राप्त की जा चुकी है। इस शोध के माध्यम से वर्कशॉप प्रतिभागियों के लर्निंग आउटकम का मूल्यांकन किया जाएगा, जिससे भविष्य में शैक्षणिक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
आयोजन समिति संरक्षक: प्रोफेसर (डॉ.) संजय काला, प्रधानाचार्य एवं अधिष्ठाता सह-संरक्षक: प्रोफेसर (डॉ.) रिचा गिरी, वाइस-प्रिंसिपल
आयोजन अध्यक्ष: प्रोफेसर (डॉ.) डॉली रस्तोगी
आयोजन सह-अध्यक्ष: डॉ. मुनीश रस्तोगी
आयोजन सचिव: प्रोफेसर (डॉ.) आतोष कुमार
संयुक्त आयोजन सचिव: डॉ. जय वर्धन सिंह एवं डॉ. प्रीति कनौजिया इस सम्मेलन में देश-विदेश के ख्यातिप्राप्त विशेषज्ञ वक्ता शामिल होंगे। साथ ही AIIMS, BHU, KGMU, RML सहित राष्ट्रीय महत्व के प्रतिष्ठित संस्थानों से आमंत्रित अतिथि संकाय के व्याख्यान उभरते हुए फिजियोलॉजिस्टों के ज्ञानवर्धन में सहायक सिद्ध होंगे। यह सम्मेलन फिजियोलॉजी के क्षेत्र में ज्ञान के आदान-प्रदान, नवाचार को प्रोत्साहन तथा शोध संस्कृति को सुदृढ़ करने का एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी मंच साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद