मनीष गुप्ता
कानपुर।
भीषण ठंड के बीच जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कोआपरेटिव इस्टेट कार्यालय परिसर, दादा नगर में एक मानवीय और संवेदनशील पहल के तहत ‘चाय-स्नैक्स-स्नेह’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन के अंतर्गत ठंड से जूझ रहे श्रमिकों, कामगारों और राहगीरों को गर्म चाय व नमकीन वितरित किए गए। कार्यक्रम का आयोजन कोआपरेटिव इस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर के नेतृत्व में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में लोक लेखा समिति के पूर्व अध्यक्ष अजय कपूर उपस्थित रहे। ठंड के प्रकोप को देखते हुए आयोजन स्थल पर अलाव की भी व्यवस्था की गई, जिससे बड़ी संख्या में राहगीरों और श्रमिकों को राहत मिली। इस अवसर पर चेयरमैन विजय कपूर ने कहा कि सर्द मौसम में जरूरतमंदों की सेवा करना ही सच्चा धर्म है। उन्होंने कहा कि जब तक ठंड का प्रकोप रहेगा, तब तक अलाव जलवाने और इस प्रकार के राहत कार्य जारी रहेंगे। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक दायित्व और करुणा का सुंदर उदाहरण बताया।
इस पुनीत कार्य में कानपुर के अनेक उद्यमी और गणमान्य नागरिक सहभागी बने। प्रमुख रूप से हरीश ईसरानी, दिनेश कुशवाहा, बसंत लाल विश्वकर्मा, नरेश पंजाबी, नरेश विरमानी, प्रेम राज, अरुण जैन, अरविंद झा, अशोक जुनेजा, अवध पाल सिंह, प्रदीप माहेश्वरी, प्रवीन विज ‘दरोगा’, भीम सेन, ओम प्रकाश शर्मा, सुशील मोहन टकरू, निखिल खन्ना, बॉबी कपूर, हरेन्द्र सिंह ‘डिम्पल’, शिव कुमार प्रजापति, अनूप कुशवाहा, समनदीप सिंह, मयंक विज, अर्पित अवस्थी, अंश चंदेल, अंकुश खन्ना, गौरी शंकर भट्ट, व्यवसायी सीताराम शुक्ला, मनीष सेठी, रवि शंकर शुक्ला, राकेश अरोड़ा, सुमित बब्बर, सौरभ बाबा, अनिल यादव, विकास कुकरेजा सहित अनेक लोग शामिल रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रमिकों और राहगीरों ने सहभागिता की और इस मानवीय पहल के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया। यह आयोजन सामाजिक सरोकार, सेवा भावना और मानवीय मूल्यों की एक प्रेरणादायक मिसाल बनकर सामने आया।