जनवरी में होगा वीएमसी का नेशनल एडमिशन टेस्ट, छात्रों को मिलेगी 100% तक स्कॉलरशिप

कानपुर।
विद्यामंदिर क्लासेज (VMC) देश के अग्रणी कोचिंग संस्थानों में शामिल है, जो जेईई (मेन व एडवांस) और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जाना जाता है। वीएमसी जनवरी माह में अपने फ्लैगशिप टेस्ट नेशनल एडमिशन टेस्ट (NAT) का आयोजन करने जा रहा है, जिसके माध्यम से छात्र एडमिशन के साथ-साथ आकर्षक स्कॉलरशिप प्राप्त कर सकेंगे।
यह परीक्षा 4, 11, 18 और 25 जनवरी को आयोजित की जाएगी। टेस्ट का उद्देश्य देशभर के मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करना और उनकी शैक्षणिक प्रतिभा को पहचान कर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देना है। नेशनल एडमिशन टेस्ट कक्षा 6, 7, 8, 9, 10, 11 और 12 में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए आयोजित किया जा रहा है। इस परीक्षा के माध्यम से छात्रों को विद्यामंदिर क्लासेज के विभिन्न क्लासरूम एवं ऑनलाइन प्रोग्राम्स में प्रवेश तथा 100 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही छात्रों को जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में शुरुआती बढ़त भी मिलेगी।
वीएमसी के तहत चयनित छात्रों को अनुभवी फैकल्टी द्वारा मार्गदर्शन, मोटिवेशनल एवं मेंटॉरशिप सेशन, नि:शुल्क डाउट रिज़ॉल्यूशन, नजदीकी वीएमसी सेंटर पर अकादमिक सहायता, वैज्ञानिक आधार पर तैयार ई-स्टडी मैटेरियल और असीमित मॉक टेस्ट की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
विद्यामंदिर क्लासेज के सह-संस्थापक बृज मोहन ने बताया कि छात्रों की विभिन्न शैक्षणिक जरूरतों को समझना वीएमसी की शिक्षण पद्धति का आधार रहा है। यही कारण है कि वीएमसी के छात्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।वीएमसी का उद्देश्य छात्रों को वैज्ञानिक सोच और तकनीकी ज्ञान की मजबूत नींव प्रदान कर उन्हें भविष्य के कुशल इंजीनियर और डॉक्टर के रूप में तैयार करना है। जेईई और नीट की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह परीक्षा एक सुनहरा अवसर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद