कानपुर।
कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग साइंस एंड रिसर्च ने 6 नवंबर 2025 को मैक्स हेल्थकेयर हॉस्पिटल, गुड़गांव के सहयोग से अपने लगातार तीसरे वर्चुअल प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया। इस प्लेसमेंट ड्राइव में अंतिम वर्ष के जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM) पाठ्यक्रम के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ड्राइव के दौरान कुल 7 छात्रों का चयन मैक्स हेल्थकेयर हॉस्पिटल, गुड़गांव में नर्सिंग ऑफिसर पद के लिए किया गया। चयनित छात्रों को आवास सुविधा सहित ₹3,60,000 का वार्षिक पैकेज प्रदान किया गया, जो संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं प्रशिक्षण व्यवस्था को दर्शाता है।यह सफलता कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग साइंस एंड रिसर्च की मजबूत उद्योग–अकादमिक साझेदारी और छात्रों को बेहतर करियर अवसर उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के प्लेसमेंट अधिकारियों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति रही। संस्थान प्रबंधन ने मैक्स हेल्थकेयर हॉस्पिटल की भर्ती टीम का निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
संस्थान के अध्यक्ष राघवेन्द्र गर्ग, उपाध्यक्ष वैभव गर्ग एवं सचिव ऐश्वर्य गर्ग ने प्लेसमेंट टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए चयनित छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर निदेशक अमित वालिया, प्राचार्या प्रो. विनीता दास, उप-प्राचार्य दिनेश खिंची एवं प्लेसमेंट अधिकारी अमित दुबे की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल एवं यादगार बनाया।
मैक्स हेल्थकेयर के साथ वर्चुअल प्लेसमेंट ड्राइव में कृष्णा इंस्टीट्यूट की शानदार उपलब्धि