बांग्लादेश अपनी सीमा लांघ रहा है, हिंदुओं पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं : दिनेश शर्मा

कानपुर।
पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचारों को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “बांग्लादेश अब अपनी अंतिम सीमा पार कर रहा है। भारत वह देश है, जहां श्रीकृष्ण ने 99 गालियां सहने के बाद सुदर्शन चक्र उठाया था।” उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि भारत हिंदुओं के हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर सक्षम है और इस विषय पर राजनयिक स्तर पर भी लगातार संवाद किया जा रहा है।
शनिवार को गोविंद नगर स्थित श्री मुनि इंटर कॉलेज में आयोजित वीर बाल दिवस शहीदी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे दिनेश शर्मा ने मीडिया से बातचीत के दौरान यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में भारत पहले ही अपनी ताकत दिखा चुका है और बांग्लादेश को यह भ्रम नहीं पालना चाहिए कि हिंदुओं पर अत्याचार कर भारत को चुनौती दी जा सकती है। भारत हर परिस्थिति में अपने नागरिकों और हिंदू समाज के हितों की रक्षा करना जानता है।
भाजपा में जाति और धर्म का कोई स्थान नहीं
ब्राह्मण विधायकों की बैठक को लेकर पूछे गए सवाल पर दिनेश शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में न कोई जाति है, न धर्म और न ही क्षेत्र। उन्होंने कहा कि भाजपा एक वैचारिक संगठन है, जहां सभी को “कार्यकर्ता जी” कहकर संबोधित किया जाता है। उन्होंने विधायक महेश त्रिवेदी और क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल का उदाहरण देते हुए कहा कि पार्टी में न कोई त्रिवेदी है और न कोई पाल, सभी समान रूप से “जी” हैं।
एसआईआर प्रक्रिया पर विपक्ष पर निशाना
एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया को लेकर दिनेश शर्मा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग पहले इस प्रक्रिया का विरोध कर रहे थे, वही आज स्टॉल लगाकर फॉर्म भरवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया कांग्रेस शासनकाल में भी होती रही है, लेकिन इस बार पारदर्शिता अधिक है, इसलिए विपक्ष को परेशानी हो रही है।
वीर साहिबजादों के बलिदान को किया नमन
वीर बाल दिवस शहीदी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिनेश शर्मा ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहिबजादों ने धर्म और राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए, लेकिन मुगलों के सामने कभी घुटने नहीं टेके। उन्होंने कहा कि साहिबजादों का बलिदान राष्ट्र, धर्म और गुरु सम्मान के लिए सदैव प्रेरणास्त्रोत रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को साहस व आत्मसम्मान की सीख देता रहेगा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र, शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने वीर बालकों के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद