कानपुर में रात सबसे ठंडी, स्कूलों का समय बदला

कानपुर। शहर में ठंड और कोहरे का प्रकोप जारी है। रविवार को न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटों में 3.4 डिग्री गिरा। ऐसे में कानपुर यूपी में सबसे ठंडी रात रहा। हालांकि सुबह का कोहरा बीते दो दिनों की तुलना में कम रहा और विजिबिलिटी 200 मीटर से अधिक रही, लेकिन बर्फीली हवाओं से गलन बनी रही।
ठंड और कोहरे के चलते जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह के आदेश के अनुसार, सोमवार से नगर में नर्सरी से 12वीं तक के समस्त बोर्डों से मान्यता प्राप्त स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होंगे।
शनिवार को दोपहर में सूरज निकला, लेकिन धूप असर नहीं दिखा। अधिकतम तापमान 18.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री कम है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एस.एन. सुनील पांडेय के अनुसार, आने वाले दिनों में नमी और ऊंचे बादलों के कारण कोहरा और गलन बनी रहेगी। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते रात और दिन के तापमान में उतार-चढ़ाव रहेगा। हालांकि बारिश की संभावना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद