नवप्रवेशित विद्यार्थियों से शिक्षाविदों का संवाद, दीक्षारम्भ कार्यक्रम में मिला प्रेरणादायक मार्गदर्शन

कानपुर नगर। चंद्रशेखर आज़ाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (CSAUA&T), कानपुर के कृषि महाविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए आयोजित दीक्षारम्भ–सह–ओरिएंटेशन कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र–छात्राओं एवं प्रख्यात शिक्षाविदों के मध्य सार्थक संवाद हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रेरणा, नैतिक मूल्यों और भविष्य की करियर संभावनाओं से परिचित कराना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र धर्मेन्द्र सिंह ने अपने छात्र जीवन की मधुर स्मृतियां साझा करते हुए अपनी शैक्षणिक एवं व्यावसायिक यात्रा के अनुभव विद्यार्थियों के साथ रखे। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य केंद्रित रहने, नैतिक मूल्यों को अपनाने तथा निष्ठा व ईमानदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कृषि क्षेत्र में उपलब्ध व्यापक संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए समाज एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के एक अन्य विशिष्ट वक्ता कमल कटियार, उप निदेशक, मृदा संरक्षण ने अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर बल दिया, जिसे उन्होंने व्यक्तिगत और व्यावसायिक सफलता की आधारशिला बताया।
इस अवसर पर डॉ. उमानाथ शुक्ला, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह एवं डॉ. अनुराग कुमार सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम को शैक्षणिक सुदृढ़ता एवं प्रेरक वातावरण मिला।
दीक्षारम्भ का नौवां दिन नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ, जिसने उन्हें मूल्य आधारित एवं लक्ष्य केंद्रित शैक्षणिक जीवन की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद