आरआई ने 25 वाहनो पर लगवाये रेटो रिफलेक्टर टेप

कानपुर-बढ़ते कोहरे को देखते हुए परिवहन विभाग ने सड़क दुर्घटनाओ में कमी लाने के लिए अपना अभियान शुरू कर दिया है इसी अभियान के तहत आरआई संतोष कुमार ने पनकी सेंटर पहुंच कर 25 नॉन ट्रांसपोर्ट व्हीक्लस यानी की वैनो पर रेटो रिफलेक्टर टेप लगवाए और उनके वाहनो की लाइट चेक की इसके साथ ही आरआई ने चालको को घने कोहरे में लो बीम लाइट जला कर चलने के लिए कहा आरआई संतोष कुमार ने बताया कि बढ़ते कोहरे से दुर्घटनाओ में बढ़ोत्तरी होती है, जिसे रोकने के लिए चालकों को जागरूक और वाहनों की चेकिंग करने के लिए वह पनकी के पुराने फिटनेस सेंटर पहुंचे जहां उन्होंने 8 सीटर की 25 वैनो में रेटो रिफलेक्टर टेप लगवाए और उन सभी वाहनो की हेड लाइट ,फॉग लाइट व टेल लाइट चेक की आरआई संतोष कुमार ने बताया कि अक्सर वाहन चालक घने कोहरे में रास्ता देखेने के लिए हाई बीम लाइट का प्रयोग करते है, जिससे सामने विजीबिलटी न के बराबर रह जाती है और वह दुर्घटना के शिकार हो जाते है। अगर उसके स्थान पर लो बीम लाइट का प्रयोग करेंगे तो सामने आने वाले वाहनो को पता चल जायेगा कि उसके सामने कोई वाहन आ रहा है जिससे दुर्घटना की संभावना बहुत कम हो जाती है उन्होंने चालकों को कोहरे में वाहनों को किस तरह से चलाना है उसी ट्रेनिंग भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद