गहन पुनरीक्षण अभियान: भाजपा ने सीसामऊ में तेज किया घर-घर जनसंपर्क, नए मतदाताओं पर फोकस

अंतिम तिथि नज़दीक, फॉर्म-6 भरवाकर पात्र युवाओं को सूची में जोड़ने का प्रयास

कानपुर-गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान की अंतिम तिथि जैसे-जैसे नज़दीक आ रही है, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने और स्थान परिवर्तन के लिए घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क तेज कर दिया है इसी क्रम में, सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र के भन्नानापुरवा में पार्टी ने सघन जनसंपर्क किया भाजपा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने मंडल अध्यक्ष गौरव पांडे, सूरज मिश्रा, देवांग शर्मा और बूथ अध्यक्ष पुष्कर निगम के साथ मिलकर अभियान की प्रगति का जायजा लिया, टीम ने क्षेत्र में वितरित किए गए एसआईआर फॉर्म की जानकारी ली जिन मतदाताओं ने अभी तक अपने फॉर्म नहीं भरे थे, उनके फॉर्म तत्काल भरवाकर बीएलओ के माध्यम से जमा कराए गए इसके अतिरिक्त, हाल ही में 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवक-युवतियों के नए मतदाता पंजीकरण हेतु फॉर्म-6 भरवाकर जमा कराए गए यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि अधिक से अधिक पात्र युवा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में शामिल हो सकें और मताधिकार का प्रयोग कर सकें इस अवसर पर क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने मतदाताओं से संवाद किया उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में अपना नाम जोड़ना, संशोधन कराना या स्थान परिवर्तन करवाना प्रत्येक नागरिक का अधिकार और कर्तव्य है उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अंतिम तिथि से पूर्व सभी पात्र मतदाता अपने आवश्यक दस्तावेज पूरे कर फॉर्म अवश्य जमा करें, ताकि कोई भी व्यक्ति मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रह जाए उन्होंने कार्यकर्ताओं को भी निर्देशित किया कि वे बूथ स्तर पर अधिक से अधिक लोगों को जागरूक कर इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाएं भाजपा कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी के सहयोग से सीसामऊ विधानसभा में मतदाता पुनरीक्षण कार्य समय पर पूर्ण किया जाएंगा उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रयास से कोई भी पात्र मतदाता मताधिकार से वंचित नहीं रहेगा, और साथ ही घुसपैठिया मतदाता बनकर सूची में शामिल नहीं हो पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद