लगातार 15वें महीने प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा कानपुर जोन, नवंबर 2025 की रैंकिंग में भी शीर्ष पर
कानपुर-उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग ने जनसमस्याओं के त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी निस्तारण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर सिद्ध किया है शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता जनसुनवाई समाधान प्रणाली पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की मासिक समीक्षा में, कानपुर जोन ने नवंबर-2025 की रैंकिंग में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है यह उपलब्धि इसलिए भी उल्लेखनीय है क्योंकि कानपुर जोन ने सितंबर-2024 से नवंबर-2025 तक जारी लगातार 15 महीनों की रैंकिंग में निरंतर प्रथम स्थान बनाए रखा है यह जन शिकायतों के प्रति शासन की मंशा के अनुरूप कानपुर जोन पुलिस की बेहतर और प्रभावी कार्यप्रणाली को प्रदर्शित करता है, IGRS पोर्टल उत्तर प्रदेश शासन जनसमस्याओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता देता रहा है इसी उद्देश्य को शत-प्रतिशत क्रियान्वित करने के लिए ‘जनसुनवाई समाधान प्रणाली (IGRS)’ पोर्टल संचालित है, जिस पर लगातार प्रभावी नियंत्रण और पर्यवेक्षण किया जाता है पुलिस विभाग द्वारा विभिन्न स्तरों पर जनता से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है मूल्यांकन और रैंकिंग का आधार, विभिन्न माध्यमों से प्राप्त जनशिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की मासिक समीक्षा प्रत्येक माह माननीय मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा शासन स्तर पर की जाती है इस मूल्यांकन में आवेदक द्वारा पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने से लेकर जांच के विभिन्न पहलुओं और आवेदक के विधिक दृष्टिकोण से संतुष्ट होने तक अनेक मानकों और बिंदुओं पर गहन समीक्षा की जाती है इसी मूल्यांकन के आधार पर थाना प्रभारी से लेकर अपर पुलिस महानिदेशक स्तर तक के अधिकारियों की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग निर्धारित की जाती है नवंबर-2025 की मूल्यांकन समीक्षा में कानपुर जोन को न सिर्फ समग्र रूप से प्रथम रैंक मिली है, बल्कि जोन के पर्यवेक्षणाधीन कई परिक्षेत्रों और थानों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है कानपुर जोन के पर्यवेक्षणाधीन कानपुर परिक्षेत्र, झाँसी परिक्षेत्र एवं जनपद फतेहगढ़ व कन्नौज, जोन के कुल 75 थानों को भी IGRS के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में प्रदेश स्तर पर प्रथम रैंक प्राप्त हुई है यह दर्शाता है कि जोन के हर स्तर पर अधिकारी जनसुनवाई के प्रति गंभीर और सक्रिय हैं आईजीआरएस पर जनसुनवाई में शत-प्रतिशत उचित निस्तारण में असफल रहने वाले अधिकारियों और थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं उन्हें तत्काल अपनी कार्यप्रणाली में गुणात्मक सुधार लाकर, शासन की मंशानुरूप समयान्तर्गत और गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित करने तथा शत-प्रतिशत मूल्यांकन प्राप्तांक प्राप्त करने के लिए निर्देशित किया गया है यह उपलब्धि जनसेवा के प्रति पुलिस के समर्पण और उच्चाधिकारियों के प्रभावी नेतृत्व का प्रमाण है।