पुलिस ने किया शातिर चोरों को गिरफ्तार, चोरी की 08 मोटर साइकिल और 01 स्कूटी बरामद

कानपुर-पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर द्वारा अपराधों की रोकथाम और अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना सचेंडी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना सचेंडी के क्षेत्राधिकारी अनुराग श्रीराम गौतम की टीम ने एक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शातिर चोर श्रीराम गौतम पुत्र छेदी लाल गौतम निवासी कटरा भैंसौर, थाना सचेंडी, कानपुर नगर (उम्र करीब 27 वर्ष को) गिरफ्तार किया है अभियुक्त के पास से चोरी की कुल 08 अदद मोटर साइकिलें और 01 अदद स्कूटी बरामद हुई हैं गिरफ्तारी के बाद थानाध्यक्ष प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने अभियुक्तों से गहनता से पूछताछ की पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे चोरी करने के बाद इन मोटर साइकिलों और स्कूटी को सस्ते दामों पर बेचने की फिराक में थे उनके द्वारा चोरी की गई गाड़ियाँ शहर के विभिन्न हिस्सों, जैसे बर्रा, महाराजपुर मोड़ और अन्य जगहों से भी बरामद हुई हैं पुलिस ने बताया कि इन दोनों चोरों का एक संगठित गिरोह है जो चोरी की वारदातों को अंजाम देता है और फिर मिनटों में इनकी खरीद-फरोख्त करता है इन शातिर चोरों के विरुद्ध पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से कुल 09 वाहन (08 मोटर साइकिलें और 01 स्कूटी) बरामद हुई हैं, जो कानपुर नगर के विभिन्न थानों में चोरी के अलग-अलग मुकदमों से संबंधित हैं दोनों अभियुक्तों को विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद