सीएसजेएमयू में वाराणसी की चित्रकार सरिता लखोटिया ने साझा किए वैश्विक अनुभव

कानपुर-छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के स्कूल ऑफ क्रिएटिव एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स में सोमवार को एक प्रेरणादायक व्याख्यान का आयोजन किया गया यह व्याख्यान कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक की प्रेरणा और प्रति कुलपति प्रोफेसर सुधीर कुमार अवस्थी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसमें वाराणसी की प्रसिद्ध स्वतंत्र चित्रकार सरिता लखोटिया ने “कला एवं जीवन दृष्टि” विषय पर अपने विचार रखे सरिता लखोटिया ने अपने उद्बोधन में बताया कि कला केवल चित्रकारी नहीं है, बल्कि यह सकारात्मक जीवन जीने का मुख्य आधार है उन्होंने अपनी पूरी कला यात्रा का वृत्तांत पीपीटी और वीडियो के माध्यम से श्रोताओं के सामने प्रस्तुत किया उन्होंने बताया कि उन्होंने कला के गहन सार को समझने के लिए दुनिया के प्रमुख कला केंद्रों का भ्रमण किया है इनमें भारत के अजंता, एलोरा, हड़प्पा और मोहनजोदड़ो जैसे प्राचीन स्थल, साथ ही फ्रांस का लूव्र म्यूज़ियम, इटली के फ्लोरेंस, वेनिस, रोम, ग्रीस के एथेंस, जर्मनी, मिस्र और जापान आदि प्रमुख कला केंद्र शामिल हैं उनका उद्देश्य कला के वैश्विक परिदृश्य और उसके जीवन पर पड़ने वाले प्रभावों को समझना था कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि और विश्वविद्यालय के इनोवेशन की डीन डॉ. शिल्पा कायष्थ ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया उन्होंने कला क्षेत्र में नवीन प्रोजेक्ट्स और डिज़ाइन को बढ़ावा देने हेतु कई महत्वपूर्ण विचारों को साझा किया, जिससे विद्यार्थी कला और नवाचार के संगम को समझ सकें अतिथियों का स्वागत करते हुए ललित कला संस्थान के निदेशक डॉ. मिठाई लाल ने कहा कि कला मानवीय जीवन में सुंदरता, मधुरता, सहजता, खुशियाँ और आनंद की अनुभूतियाँ देती है, जिससे हर व्यक्ति सहज और आनंदमय हो जाता है धन्यवाद ज्ञापन में सहायक प्रोफेसर डॉ. मंतोष यादव ने सरिता लखोटिया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “आप सरिता की तरह निरंतर कला क्षेत्र में प्रवाह करते आ रही हैं, आपकी कला साधना व लगन आपके चित्रों में परिलक्षित है।” उन्होंने विशिष्ट अतिथि डॉ. शिल्पा कायस्थ का भी विशेष आभार ज्ञापित किया इस ज्ञानवर्धक कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक डॉ. रणधीर सिंह, डॉ. राज कुमार सिंह, जेबी यादव, विनय सिंह, डॉ. बप्पा माजी, तनीषा बधावन, प्रिया मिश्रा, प्रियांशी सहित कई शिक्षक और छात्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद