कानपुर-212-गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के लाजपत नगर मंडल के वार्ड-20 फजलगंज की बूथ संख्या-160 पर सोमवार को विधायक सुरेंद्र मैथानी ने प्रवास कार्यक्रम में हिस्सा लिया मंडल अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में यह विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान कार्यक्रम आम जनमानस के बीच पत्रक वितरित कर संपन्न किया गया प्रवास कार्यक्रम के दौरान विधायक सुरेंद्र मैथानी ने मतदाताओं से सीधा संपर्क साधा इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने जलभराव, सड़क और सफाई सहित विभिन्न स्थानीय समस्याओं से उन्हें अवगत कराया विधायक सुरेंद्र मैथानी ने जनहित से जुड़ी इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए, संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देशित किया और मौके पर ही उनके समाधान की प्रक्रिया शुरू कराई विधायक मैथानी ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत बूथ पर चल रहे कार्य की भी गहन समीक्षा की उन्होंने बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर), बीएलए-2 (बूथ लेवल एजेंट) और बूथ अध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया उन्होंने शत-प्रतिशत हुए एसआईआर के कार्य का अवलोकन किया और आवश्यक निर्देश दिए बूथ संख्या 160 के आंकड़ों के अनुसार, कुल 1160 मतदाताओं में से 840 मतदाता ‘मैप्ड’ किए जा चुके हैं समीक्षा में पाया गया कि 19 मतदाताओं की मृत्यु हुई है, 51 स्थानांतरित हुए हैं, 52 डुप्लीकेट हैं, 193 मतदाता अनुपस्थित (एब्सेंट) हैं, जबकि पांच अन्य की स्थिति दर्ज की गई कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष अजय राय, प्रेम सिंह, अजय गुप्ता, अरुण दुबे, महामंत्री दीपक राजपूत, संतोष सिंह, प्रदीप भाटिया, राधा पांडे, हनुमान पांडे, राघवेंद्र दुबे, सतीश शुक्ला, शोभा शुक्ला एवं अन्य सम्मानित कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
विधायक मैथानी ने फजलगंज बूथ पर किया सघन प्रवास, मतदाताओं से संपर्क कर समस्याओं का कराया समाधान