फूल बाग में 25वां रजत जयंती श्री श्याम महोत्सव: देशभर के भजन गायक होंगे शामिल

कानपुर। नानाराव पार्क स्थित फूल बाग में श्री श्याम जी महिमा प्रचार मंडल आगामी 6 एवं 7 दिसंबर को अपना 25वां रजत जयंती वर्ष श्री श्याम महोत्सव भव्य रूप से आयोजित करने जा रहा है। आयोजकों ने प्रेसवार्ता में बताया कि इस वर्ष महोत्सव में बाबा श्री श्याम प्रभु का भव्य श्रृंगार, भजनवर्षा, छप्पन भोग एवं अखण्ड ज्योति पाठ का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव में कलकत्ता के कुशल कारीगरों द्वारा भव्य एवं आलौकिक श्रृंगार किया जाएगा। देश के जाने-माने भजन गायक कोलकाता के सौरभ शर्मा, जयपुर से संजय पारीख, दिल्ली से रितु पंचाल, लक्ष्मणगढ़ से प्रेम शर्मा एवं अन्य भजन गायक अपने मधुर भजनों से श्याम बाबा का गुणगान करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से दोनों उत्सव संयोजक नन्द किशोर सोनी एवं सुरेन्द्र केडिया के अतिरिक्त नीरज गुप्ता, प्रदीप सक्सेना, अनीस अग्रवाल, विष्णु गुप्ता, नवीन अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, अंकुर कानोडिया, प्रवीण अग्रवाल, गोपालदास कानोडिया आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद