गुजैनी में युवक का हाथ-पैर बंधा शव मिलने से दहशत

कानपुर-कानपुर कमिश्नरेट के साउथ जोन अंतर्गत गुजैनी थाना क्षेत्र के मेहरबान सिंह पुरवा इलाके में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में पाया गया शव मिलने की सूचना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई, स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक के हाथ और पैर बंधे हुए पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया यह आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर उसके शव को यहां फेंका गया है यह क्रूरतापूर्ण कृत्य इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर गया है, घटना की जानकारी मिलते ही गुजैनी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थाना प्रभारी अमरनाथ विश्वकर्मा ने बताया कि पुलिस टीम घटनास्थल की गहनता से जांच-पड़ताल में जुट गई है उन्होंने पुष्टि की कि मृतक के हाथ-पैर बंधे हुए पाए गए हैं, जो हत्या की ओर इशारा करता है साक्ष्यों को सुरक्षित रखने और घटना के सभी पहलुओं की जांच के लिए फ़ॉरेंसिक टीम को भी तुरंत मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्यों को एकत्रित करना शुरू कर दिया है पुलिस ने बताया कि सबसे बड़ी प्राथमिकता मृतक की पहचान स्थापित करना है इसके लिए आस-पास के लोगों से सघन पूछताछ शुरू कर दी गई है और अन्य संभावित सूत्रों से भी संपर्क साधा जा रहा है एक बार पहचान होने के बाद ही हत्या के पीछे के कारणों और आरोपियों तक पहुंचने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हो सकेगी पुलिस ने आश्वस्त किया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी संभावित कोणों से जांच की जा रही है और जल्द ही इस जघन्य अपराध का खुलासा किया जाएंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद