दिवंगत पूर्व मेयर के सम्मान में 2 दिसंबर को नगर निगम और जल-कल में आज अवकाश घोषित, महापौर ने बताया श्री जायसवाल मानते थे ‘अपनी बहन’
कानपुर-नगर निगम मुख्यालय, मोतीझील में सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और कानपुर के पूर्व मेयर श्री प्रकाश जायसवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। महापौर प्रमिला पांडेय की अगुवाई में पार्षदों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर और पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया इस अवसर पर महापौर प्रमिला पांडेय ने श्री प्रकाश जायसवाल के साथ अपने व्यक्तिगत संबंधों को याद किया उन्होंने कहा कि राजनीतिक विचारधारा अलग होने के बावजूद, श्री जायसवाल उन्हें अपनी बहन के रूप में मानते थे उन्होंने श्री जायसवाल के निधन को कानपुर शहर के लिए एक बड़ी क्षति बताया महापौर ने पूर्व मेयर के सम्मान में महत्त्वपूर्ण घोषणाएँ कीं, जिससे उनकी स्मृति शहर में हमेशा बनी रहे उन्होंने घोषणा की कि श्री प्रकाश जायसवाल के पोखरपुर स्थित आवास के सामने वाले पार्क का नामकरण जल्द ही श्री प्रकाश जायसवाल के नाम पर कराया जाएगा, इसके अतिरिक्त, पोखरपुर जाने वाले चौराहे का नामकरण भी श्री जायसवाल के नाम पर करने की कार्यवाही की जाएगी, महापौर ने कहा कि घंटाघर के पास कैनाल पटरी में श्री जायसवाल का पैतृक आवास था यदि कैनाल पटरी का पूर्व से कोई नामकरण नहीं है, तो उसे भी श्री प्रकाश जायसवाल के नाम से नामित करने की कार्यवाही नगर निगम द्वारा की जाएगी, श्री प्रकाश जायसवाल, जो नगर निगम के पूर्व मेयर भी थे, के सम्मान में महापौर प्रमिला पांडेय ने एक और महत्त्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने बताया कि दिवंगत नेता के सम्मान और शोक स्वरूप दिनांक 2 दिसंबर 2025, दिन मंगलवार को नगर निगम एवं जल-कल विभाग में अवकाश रहेगा श्रद्धांजलि सभा में शहर के विभिन्न दलों के पार्षदों ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी इस दौरान भाजपा पार्षद नवीन पंडित, पवन पांडेय, जितेंद्र चौरसिया, राम नरायन, अमित जायसवाल, मनीष मिश्रा, सुधीर यादव, कमलेश त्रिवेदी, कांग्रेस के पार्षद सुहैल अहमद, सपा पार्षद राशिद महमूद, पूर्व पार्षद अर्पित यादव, कर्मचारी नेता रमाकांत मिश्रा, मुन्ना हजारिया, विनोद सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।