हृदय रोग संस्थान में ली अंतिम साँस, अस्वस्थता के चलते कार्डियोलॉजी में थे भर्ती, शोक में नगर निगम सदन स्थगित
कानपुर-कानपुर नगर के कद्दावर नेता और पूर्व केंद्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का (शुक्रवार) निधन हो गया। अस्वस्थता के चलते उन्हें कानपुर के हृदय रोग संस्थान (कार्डियोलॉजी) लाया गया था, जहाँ इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम साँस ली कार्डियोलॉजी के हार्ट विभाग ने श्रीप्रकाश जायसवाल के निधन की पुष्टि की है उनकी मौत की खबर सुनते ही कानपुर के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है वह कानपुर की राजनीति में एक जाना-माना और प्रभावशाली चेहरा थे, श्रीप्रकाश जायसवाल लंबे समय तक कानपुर की राजनीति में सक्रिय रहे वह न केवल पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे, बल्कि इससे पहले उन्होंने कानपुर के महापौर के रूप में भी नगर की सेवा की थी केंद्र में मनमोहन सिंह सरकार के दौरान, उन्होंने कोयला मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी संभाली थी, पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व महापौर श्रीप्रकाश जायसवाल के निधन की खबर मिलने के तुरंत बाद, नगर निगम प्रशासन ने शोक स्वरूप (शनिवार) को होने वाले नगर निगम सदन को स्थगित करने का निर्णय लिया है यह निर्णय उन्हें श्रद्धांजलि देने और शहर के एक महत्वपूर्ण नेता के सम्मान में लिया गया है उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए उनके निवास स्थान पर ले जाया गया है, जहाँ बड़ी संख्या में समर्थक और शुभचिंतक पहुँच रहे हैं, वरिष्ठ नेताओं और विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और इसे कानपुर के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है