गुस्साए लोगों ने टैंकर चालक को पीटने का प्रयास किया
कानपुर-पनकी इंडियन ऑयल डिपो के गेट पर शुक्रवार सुबह टैंकर ने युवक को रौंद दिया टैंकर चालक डिपो में पेट्रोल भरवाने के लिए जा रहा था जल्दबाजी में गाड़ी निकालने में हादसा हो गया ड्राइवर और कंडक्टर ने डिपो के अंदर घुसकर अपनी जान बचाई परिजनों ने कार्यवाही की मांग को लेकर काफी देर हंगामा किया पुलिस ने समझा बुझाकर किसी तरह उन्हें शांत कराया इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया युवक डिपो में एथेनॉल खाली करने का काम करता था पनकी के शाहपुर में किराए पर रहने वाले सुनील कुमार उर्फ कल्लू (32) इंडियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड में प्राइवेट स्तर पर टैंकरों से इथेनाल खाली कराने का काम करता था सुनील पर बुजुर्ग मां बाप की जिम्मेदारी थी शुक्रवार सुबह भाटिया तिराहे की तरफ से इंडियन ऑयल जा रहा था डिपो के ठीक सामने टैंकर बाईं तरफ जा रहा था तभी सुनील कुमार उर्फ कल्लू उसकी चपेट आ गया प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह गेट के सामने लगे बरगद के पेड़ के पास बैठा था लेकिन किसी की आवाज पर उठ गया जिसकी वजह से टैंकर की चपेट में आ गया सूचना मिलते ही इलाकाई लोगो की साथ रोते बिलखते मौके पर पहुंचे परिजनों ने मुआवजे और कार्यवाही की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया गुस्साए लोगों ने टैंकर चालक को पकड़ कर पीटने का प्रयास किया मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्यवाही की बात करते हुए परिजनों को शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा है पुलिस ने टैंकर थाने में खड़ा करवा दिया गया है टैंकर संजय चला रहा था परिजनों के मुताबिक सुरक्षा के लिहाज से रोड पर एक दो गार्ड खड़े होने चाहिए, जिससे तेज रफ्तार गति से सामने से आ रहा है वाहनों को संकेत दिया जा सकता है, लेकिन गार्ड गेट के अंदर ही रहते हैं इसके चलते बड़ा हादसा हो गया