कानपुर-राज्य विश्वविद्यालय कुलाधिपति एवं प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने गुरूवार को छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक के आवास पर पहंच कर उनके सुपुत्र विनायक पाठक को भावी दांपत्य जीवन के लिए अपना आशीर्वाद दिया इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि विवाह बंधन एक उत्सव और प्रसन्नता का क्षण होता है लेकिन वह नये दांपत्य जीवन की जिम्मेदारियों का बोध कराने वाला भी होता है राज्यपाल ने विनायक पाठक को विवाह के लिए शुभकामनाएं दी और दांपत्य जीवन में प्रवेश के लिए आशीर्वाद दिया पूर्व डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा ने भी सुखमय दांपत्य जीवन के लिये अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी इस मौके पर सीएसजेएमयू कुलपति विनय कुमार पाठक के पिता रामअनुज पाठक, कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक, वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डॉ वंदना पाठक और परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे ज्ञातव्य है कि विनायक पाठक का विवाह 30 नवंबर को होगा।
सीएसजेएमयू कुलपति के पुत्र को आशीर्वाद देने पहुंचीं राज्यपाल एवं पूर्व उप-मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा