संविधान दिवस पर सैनिक सर्वजन कल्याण संगठन का सम्मान समारोह

मनीष गुप्ता

कानपुर। संविधान दिवस एवं रेजांगला शौर्य सम्मान दिवस के शुभ अवसर पर सैनिक सर्वजन कल्याण संगठन द्वारा विश्वकर्मा मंदिर प्रांगण में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहीद फौजियों की पत्तियों को संगठन के सदस्यों द्वारा सम्मान पुरस्कार प्रदान किए गए और सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में भाग लिया। सभी साथियों का सहयोग और उपस्थिति अत्यंत सराहनीय रही। संगठन ने कहा कि कार्यक्रम को भव्य स्वरूप देने में सभी सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह हम सभी का सौभाग्य है कि संगठन में ऐसे साथी जुड़े हैं जो एक-दूसरे के सुख-दुख में हमेशा साथ रहते हैं। कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी सदस्यों को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कारगिल सेना मेडल से सम्मानित कैप्टन रविंदर यादव रहे। पदाधिकारियों में जिला अध्यक्ष मुन्ना लाल यादव, जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार पांडेय, महासचिव मुहम्मद अकबर (वेटृंस), मीडिया प्रभारी डॉ. वी. के. कुशवाहा तथा संरक्षक किशन लाल गौतम शामिल रहे। संगठन के सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद