कानपुर-सिखों के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर सिंह के 350वें शहीदी दिवस के पावन अवसर पर, मानवता और सेवा की भावना को समर्पित एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया यह पुनीत कार्य जीटीबी अस्पताल, फजलगंज में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और रोटरी क्लब उत्तर के संयुक्त तत्वाधान में संपन्न हुआ, इस प्रेरणादायक आयोजन में कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की उन्होंने स्वयं उपस्थित होकर रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया और उनके योगदान की सराहना की, सांसद रमेश अवस्थी ने इस मौके पर कहा, “गुरु तेग बहादुर जी का जीवन मानवता और धर्म की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है उनके शहीदी दिवस पर रक्तदान जैसा महान कार्य करना, समाज के प्रति सच्ची सेवा है रक्त की एक-एक बूंद किसी का जीवन बचा सकती है, इसलिए यह सबसे बड़ा दान है, गुरु तेग बहादुर के सेवा और त्याग की प्रेरणा से ओत-प्रोत होकर, इस शिविर में भारी संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया इस पुनीत कार्य में योगदान देने के लिए समाज के विभिन्न वर्गों के लोग आगे आए, जिसने इस आयोजन को सफल बनाया रक्तदाताओं का यह उत्साह दर्शाया कि गुरु जी के मानवतावादी संदेश आज भी प्रासंगिक हैं इस सफल आयोजन में सांसद रमेश अवस्थी के अतिरिक्त कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं, जिन्होंने रक्तदाताओं का मनोबल बढ़ाया, कार्यक्रम आयोजन में प्रमुख रूप से अवध स्मृति संस्थान के अध्यक्ष प्रवीण कुमार शुक्ल, डॉ. दीपक श्रीवास्तव, पवन शुक्ल, हरविंदर सिंह लार्ड, डॉ. नंदिनी रस्तोगी, मयंक गुप्ता, निशांत बढेरा, सुखविंदर सिंह लाडी, जसवीर सिंह भाटिया, नरेंद्र यादव आदि ने सक्रिय रूप से भाग लिया, आईएमए और रोटरी क्लब उत्तर ने संयुक्त रूप से सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया, जिनके प्रयासों से यह शिविर सफल हो सका।
गुरु तेग बहादुर शहादत दिवस पर रक्तदान शिविर, सांसद रमेश अवस्थी ने बढ़ाया रक्तदाताओं का उत्साह