निःशुल्क नेत्र एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन

कानपुर-सिखों के नौवें गुरु, श्री गुरु तेग बहादुर सिंह महाराज की 350वीं शहादत शताब्दी के पावन अवसर पर, उनके मानवतावादी कार्यों से प्रेरित होकर, यूपी सिख एसोसिएशन ने मोतीझील परिसर में एक विशाल निःशुल्क नेत्र एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गुरु तेग बहादुर ने धर्म और मानवता की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था उनकी महान शिक्षाओं से प्रेरणा लेते हुए, एसोसिएशन ने समाज की सेवा के लिए यह शिविर आयोजित किया एसोसिएशन के अध्यक्ष हरजीत सिंह अरोरा ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य गरीब और ज़रूरतमंद लोगों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है, शिविर में अमृतसर आई हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टर भूपेन्द्र सिंह और उनकी अनुभवी टीम ने सैकड़ों लोगों की निःशुल्क नेत्र जांच की गंभीर नेत्र रोगों से पीड़ित मरीजों को उचित परामर्श दिया गया हरजीत सिंह अरोरा ने आगे जानकारी दी कि शिविर में चिह्नित किए गए 5 गरीब मरीज़ों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन भी पूरी तरह निःशुल्क कराए जाएंगे, ताकि वे फिर से दुनिया को स्पष्ट रूप से देख सकें शिविर में नेत्र जांच के साथ ही सामान्य रोगों की जांच और परामर्श भी दिया गया, होम्योपैथिक विशेषज्ञ डॉ. अनिशा अरोरा और डॉ. मनमीत सिंह ने लोगों के मधुमेह (डायबिटीज), रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) तथा अन्य सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं की जांच की और उन्हें आवश्यक दवाएं एवं सलाह प्रदान की यह स्वास्थ्य शिविर गुरु तेग बहादुर के त्याग और सेवाभाव को सच्ची श्रद्धांजलि थी, शिविर को सफल बनाने में सुखविंदर सिंह भल्ला लाडी, मोकम सिंह, हरमिंदर सिंह लोंगोवाल, राजू खण्डूजा, रिप्पी छतवाल सहित यूपी सिख एसोसिएशन के अनेक सदस्य सक्रिय रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद