मंधना प्रथम में बनेगा मंडलीय साइंस पार्क, डीएम ने लिया प्रस्तावित स्थल का जायजा

मंडलीय साइंस पार्क के लिए शुरू हुई तैयारी, परिषदीय बच्चों को मिलेगी अनुभव आधारित शिक्षा

कानपुर-संविलियन विद्यालय मंधना प्रथम में मंडलीय साइंस पार्क स्थापित करने की तैयारी शुरू हो गई है जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को विद्यालय पहुंचकर प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान बीएसए सुरजीत सिंह भी मौजूद रहे और पार्क से संबंधित व्यवस्थाओं पर अधिकारियों के साथ चर्चा की सरकार का उद्देश्य है कि परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र विज्ञान को केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित न रखें, बल्कि उसे प्रत्यक्ष रूप से समझें और प्रयोगों के माध्यम से जानें इसी उद्देश्य से साइंस पार्क को इंटरएक्टिव मॉडल पर विकसित किया जा रहा है, पार्क में सौरमंडल का प्रदर्शन, भूकंप सिम्युलेटर, न्यूटन का कैडल, मौसम केंद्र और ऊर्जा आधारित मॉडल लगाए जाएंगे इन मॉड्यूल की मदद से बच्चे गति, प्रकाश, ऊर्जा, पर्यावरण और आपदा प्रबंधन जैसी अवधारणाओं को सरल और रोचक ढंग से समझ सकेंगे। करीब एक एकड़ क्षेत्र में बनने वाले इस पार्क की अनुमानित लागत करीब चार करोड़ रुपये है, पार्क में ट्रैफिक नियमों, आपदा प्रबंधन और आत्मरक्षा से जुड़ी जानकारी भी अलग-अलग प्रयोगों और प्रदर्शन मॉड्यूल के माध्यम से दी जाएंगी यह पूरी पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 एवं राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत साइंस टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग एंड मैथमेटिक्स आधारित शिक्षा को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है साइंस पार्क में 20 से 25 साइंस टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग एंड मैथमेटिक्स (स्टेम) प्रदर्शनी लगेंगी आईआईटी और लखनऊ स्थित आंचलिक विज्ञान केंद्र तकनीकी सहयोग प्रदान करेंगे यहाँ बाल विज्ञान क्लब, विज्ञान मेले और अन्य स्टेम गतिविधियों का आयोजन भी प्रस्तावित है, जिससे बच्चे केवल देख ही नहीं, बल्कि खुद भी प्रयोग कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद