फ्रॉड और जालसाजी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

पुलिस कमिश्नर की स्पेशल टीम और अनवरगंज पुलिस ने किया पर्दाफाश, क्षेत्र में राहत की सांस

कानपुर-कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने क्षेत्र में फ्रॉड (धोखाधड़ी) और जालसाजी की घटनाओं से त्रस्त जनता तथा पुलिस विभाग को बड़ी राहत देते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है यह कार्यवाही पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल की स्पेशल टीम और अनवरगंज थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे के नेतृत्व वाली सहयोगी पुलिस टीम द्वारा की गई, पुलिस लंबे समय से इन जालसाज अभियुक्तों की तलाश में थी, जिनकी हरकतों से क्षेत्र की जनता और यहां तक कि पुलिस विभाग भी त्रस्त था पुलिस टीम की मेहनत और सटीक सूचना के आधार पर, फ्रॉड और जालसाजी करने वाले आरोपित अहमद और मुदस्सीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ये अभियुक्त लंबे समय से विभिन्न प्रकार के फ्रॉड और जालसाजी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे, जिससे आम नागरिकों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा था पुलिस ने दोनों शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजकर उनके मंसूबों को पस्त कर दिया है, एक अभियुक्त के विरुद्ध दफा 25 (अस्त्र-शस्त्र अधिनियम) के तहत कार्यवाही की गई है, दूसरे अभियुक्त के विरुद्ध बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) की धारा के अंतर्गत कानूनी कार्यवाही की गई है अनवरगंज थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि दोनों अभियुक्तों से क्षेत्र में हुई अन्य फ्रॉड की घटनाओं के संबंध में भी गहन पूछताछ की जा रही है उन्होंने आश्वस्त किया कि पुलिस विभाग क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है इस सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे और उनकी सहयोगी पुलिस टीम की अहम भूमिका रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद