बिठूर में विधायक सांगा की एकता पद यात्रा, ग्रामीणों ने किया स्वागत

कानपुर-भारतीय जनता पार्टी कानपुर ग्रामीण के तत्वाधान में बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने सरदार वल्लभ पटेल की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर चकरपुर से लेकर सचेडी तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता सम्मिलित हुए एकता पद यात्रा के दौरान भारी संख्या में महिलाओं बुजुर्गों नवजवानों ने हाथो में तिरंगा झंडा लिए हुए सरदार पटेल अमर रहे व बंदे मातरम् के नारे लगाए तो माहौल देश भक्ति मय हो गया इसके साथ ही ग्रामीणों ने यात्रा के दौरान छतों से पुष्प वर्षा की यात्रा का समापन सचेडी स्थित रामलीला मैदान में हुआ जहां पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने कहा कि सरदार पटेल के कारण ही देश में हैदराबाद, जूनागढ़ सहित कई रियासतों का विलय भारत में हो पाया जिस कारण प्रत्येक देशवासी सरदार पटेल के योगदान को पिछली सरकारों ने भुला दिया लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार आज भी उनको सम्मान देने के लिए प्रतिबद्ध है आज विपक्ष वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे लगा रहा है जबकि सही मायने में वोट चोरी तो वो थी जो सरदार पटेल को सबसे अधिक वोट मिले थे और जवाहर लाल नेहरू को एक भी वोट नहीं मिलने के बाद भी प्रधानमंत्री बना दिया गया आज कांग्रेस पार्टी भूल गई है कि इंदिरा गांधी को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने वोट चोरी का अपराधी मानते हुए हो छ साल तक चुनाव लड़ने से रोक लगा दी थी कार्यक्रम का समापन विधायक अभिजीत सिंह के संबोधन के बाद हुआ विधायक सांगा ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी ही सरदार पटेल के बताए हुए रास्ते पर चल रही है इसके विपरीत आज समूचा विपक्ष जाति और धर्म के नाम पर समाज को बांटने का कार्य कर रहा है लेकिन आज जनता सब समझ चुकी है इनके बहकावे में नहीं आ रही है और बिहार चुनाव का रिजल्ट इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद