कानपुर। बोधिसत्व डॉ. भीमराव अम्बेडकर सेवा समिति, न्यू अम्बेडकर नगर शिवकटरा में शिक्षा एवं समाजसेवा को समर्पित कार्यक्रम आयोजित किया गया। कर्रही निवासी अविनाश कुमार (रेलवे विभाग) और उनकी पत्नी सुनीता समिति परिसर पहुँचे और बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। समिति पदाधिकारियों ने पंचशील पट्टी से उनका स्वागत किया।समिति में नि:शुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों से मिलकर अतिथियों ने आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए गए, जिससे बच्चों में उत्साह देखा गया। समिति पदाधिकारियों ने अविनाश कुमार और सुनीता के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए इसे समाज परिवर्तन की दिशा में प्रेरक पहल बताया। कार्यक्रम में शशिराज, विजय कुमार, अनिल गौतम, गंगा प्रसाद, संजीव कुमार, विकास सोनवानी, देवेश, सतीश सहित समिति के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समिति ने संदेश दिया कि गौतम बुद्ध की करुणा और डॉ. अम्बेडकर की शिक्षा–समानता की विचारधारा समाज को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।
अम्बेडकर सेवा समिति में समाजसेवा और शिक्षा का संदेश