केसरिया माधव संस्थान ने मनाई रानी लक्ष्मीबाई जयंती

कानपुर ।रानी लक्ष्मीबाई केसरिया माधव संस्थान के माध्यम से रानी लक्ष्मीबाई जयंती पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि लक्ष्मी बाई की कहानी सिर्फ तलवार और घोड़े की नहीं, बल्कि उस औरत के जज़्बे की है जो अपने अधिकारों की रक्षा, भारत के गौरव और स्वाभिमान को बचाने के लिए अंग्रेजी हुकूमत से भिड़ गई और अन्याय को चुनौती देकर खुद की पहचान बनाई। राष्ट्रीय महासचिव माधव खेडेकर ने कहा कि भारत के इतिहास में अगर किसी एक स्त्री ने साहस, स्वाभिमान और स्वतंत्रता की लौ को अमर कर दिया तो वह हैं झांसी की वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई। उनकी जयंती हर वर्ष 19 नवंबर को मनाई जाती है। यह वह दिन है जब भारत उनकी वीरता को याद करता है और हर महिला उनके जीवन से नई प्रेरणा पाती है।मुख्य अतिथि पेशवा प्रभाकर भट्ट एवं डॉ अनिल मिश्रा ने रानी लक्ष्मी बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने विचार रखे। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय एवं सहयोगियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। मुख्य रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती रेशम सिंह प्रदेश अध्यक्ष एमपी शंकर सिंह बुंदेला प्रदेश अध्यक्ष बिहार श्रीमती रुपाराणी शाह प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली माधुरी झा प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश रेखा तिवारी प्रदेश उपाध्यक्ष हरिओम भदौरिया प्रदेश सचिव विशाल द्विवेदी ने अपने अपने विचार रखे। इस दौरान काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद